Riddhi Won Two Silver Medals रिद्धि फोर ने एशियन कप तीरंदाजी प्रतियोगिता के में जीते दो सिल्वर मेडल

0
385
Riddhi Won Two Silver Medals

Riddhi Won Two Silver Medals

प्रवीण वालिया, करनाल :
गुरु नानक खालसा कॉलेज की विद्यार्थी रिद्धि फोर ने एक बार फिर कॉलेज, करनाल तथा पूरे प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। कॉलेज के प्राचार्य डा. मेजर सिंह ने बताया कि कॉलेज की विद्यार्थी रिद्धि फोर ने एशियन कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीते हैं।

यह प्रतियोगिता फुकेट थाइलैंड में 12 से 19 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे एशिया से बेहतरीन तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। उसमें रिद्धि ने भी अपने देश का नाम रोशन करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। साथ ही रिद्धि ने सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीते।

Riddhi Won Two Silver Medals

इस बारे में कॉलेज खेल विभाग के इंचार्ज लेफ्टिनेंट डा. देवी भूषण ने बताया कि यह प्रतियोगिता जम्मू में 21 मार्च से 23 मार्च तक संपन हुई। रिद्धि इस प्रतियोगिता की ओवरऑल चैम्पियन भी बनी। रिद्धि की उपलब्धि पर कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने रिद्धि को बहुत बहुत बधाई दी तथा कहा की कॉलेज की तरफ से रिद्धि को हरसंभव सुविधा प्रदान की जाएगी।

Riddhi Won Two Silver Medals

कॉलेज गवर्निंग बॉडी के जनरल सेक्रेटरी सरदारनी जसप्रीत कौर विर्क ने कहा कि रिद्धि ने ना केवल कॉलेज अपितु करनाल, हरियाणा एवं पूरे भारत का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। रिद्धि एनसीसी कैडेट भी हैं तथा इसका लक्ष्य भारतीय सेना मे अफसर बनना है।

की इस उपलब्धि पर 7 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्या ने भी उसे बधाई दी है तथा कहा की रिद्धि की लक्ष्य प्राप्ति मे हर संभव मदद की जाएगी। रिद्धि की उपलब्धि पर डा. गुरिंदर सिंह, डीपी वजीर सिंह तथा सुभाष कोच ने भी रिद्धि रिद्धि के उज्ज्वल भविष्य के कामना की है। रिद्धि की उपलब्धियों में उसके पिता मनोज फोर का अतुल्य योगदान है।

Riddhi Won Two Silver Medals

Read Also : Abhishek Chatterjee Dies बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 साल की उम्र में निधन

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE