Rewari News : सुखमनी साहेब पाठ कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढक़र दिखाई भागीदारी

0
198
Rewari News People showed enthusiastic participation in Sukhmani Saheb lesson program.
सुखमनी साहेब पाठ में भाग लेते समाजबंधू।

(Rewari News) रेवाड़ी। पंजाबी भवन के प्रांगण में दूसरे वार्षिक उत्सव में सुखमनी साहेब का पाठ आयोजित किया गया। जिसमें 2000 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि यह दूसरा वार्षिक प्रोग्राम था। जिसमें सुखमनी साहेब का पाठ किया गया है और इस तरह का आयोजन हर साल होता रहेगा।

उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस यादगार पाठ के आयोजन के लिए भाई कनिहा सेवा दल का भी आभार व्यक्त किया और भंडारे की व्यवस्था के लिए मुरली मनोहर मंडल का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाबी भवन के प्रांगण में वैवाहिक सेवा, निशुल्क पुस्तक बैंक, योग केंद्र, निशुल्क वस्त्र वितरण जैसी सभी गतिविधियां समाज की भलाई के लिए जारी रहेंगी।
पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने सचिन मलिक के समाज की सामाजिक जरूरतों के प्रति चिंता जताने के प्रयासों की सराहना की। समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि यह वास्तव में एक टीम प्रयास था और सभी ने बहुत अच्छे तरीके से काम किया।

Rewari News : प्रोपर्टी डीलर कार्यालय में तोडफ़ोड़, मारपीट व लूटपाट करने का एक और आरोपी दबोचा