यमुनानगर: देश को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं सेवानिवृत सैनिक : Madan Chauhan

0
635
प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा वर्कशॉप मंडल की ओर से मेयर हाउस में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पृथ्वी सिंह व मंडल अध्यक्ष सुंदर प्रताप राणा की संयुक्त अध्यक्षता में हुए समारोह में Mayor Madan Chauhan ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में मुख्य अतिथि Mayor Madan Chauhan ने सेवानिवृत सैनिक सुरेंद्र कुमार शर्मा (बीएसएफ), सुभाष चंद्र भारद्वाज (एयरफोर्स), योगराज शर्मा, बूंदाराम शर्मा, ललित कुमार शर्मा, धनी राम, सुभाष मेहता, बलविंद्र सिंह, रणदीप सिंह राणा, अर्जुन सिंह राणा व अन्य  को शॉल भेंटकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
Mayor Madan Chauhan  ने कहा कि हमने आप लोगों को सम्मानित करके कोई अहसान नहीं किया, बल्कि खुद को गौरवान्वित महसूस किया। आप सैनिकों की वजह से हम अपने आपको सुरक्षित महसूस करते है। Mayor Madan Chauhan ने कहा कि पूर्व सैनिक देश को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। जब हमें अपने घरों में खुशियां मनाते है, तब देश की सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय सैनिक अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करते हैं। ऐसे बहादुर एवं कर्तव्यनिष्ठ सैनिकों को मैं नमन करता हूं। मौके पर पार्षद अभिषेक मोदगिल, पार्षद संजीव कुमार, किसान मोर्चा से बीर सिंह, राजकुमार, शुभम राणा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SHARE