कैथल: 101 पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने का जिम्मा

0
284

मनोज वर्मा, कैथल:
सिरायक़ी परिवार द्वारा 101 पेड लगाने व उनकी देखभाल की  जिमेवारी ली है। इसके तहत 21 पेड़  छोटी देवी मंदिर के सामने लगाए गए। सिरायक़ी परिवार द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। प्रधान महेश धमीजा ने बताया कि जैसे आप सब को पता है कि पुरे विश्वव में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या है। ग्लेशियर पिघल रहे है ओर सारा वातावरण दुषित हो रहा है। अब समय आ गया है कि हर भाई बहन को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ओर सबसे बड़ी जिम्मेवारी उनकी देखभाल करने की है।

पेड़ पौधों को अपने बच्चों के समान मान कर उनकी देख रेख भी करें। आज से सभी प्रण लें कि इस सावन के महीने में एक पेड़ जरूर लगाएं और वातावरण को शुद्व बनाये। वृक्षों से हमें  स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं। वृक्ष हमें छाया प्रदान करते हैं। इनकी छाया में पशु-पक्षी ही नहीं, मानव भी चैन की सांस लेते हैं। जहां वृक्ष पर्याप्त मात्रा में होते हैं वहां वर्षा की मात्रा भी सही होती है। वृक्षों से पर्यावरण की खूबसूरती में निखार आता है। औद्योगिक प्रगति एवं वनोन्मूलन दोनों के कारण पर्यावरण अत्यंत प्रदूषित हो गया है। वृक्ष पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहायक होते हैं। ेमनुष्य अपने लाभ के लिए कारखानों की संख्या में वृद्धि करता है। किंतु उस वृद्धि के अनुपात में उसने पेड़ों को लगाने की और ध्यान बिल्कुल नहीं दिया। इसके विपरीत मनुष्य ने जमकर इनकी कटाई की है। 

SHARE