मंत्री जी! जांच कराइए निगम में है भ्रष्टाचार का बोलबाला

0
598

भ्रष्टाचार को लेकर स्वस्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री हरियाणा अनिल विज को सौपी शिकायत

आज समाज नेटवर्क
अंबाला सिटी। नगर निगम अम्बाला में भ्रष्टाचार से नागरिक तंग हैं। चर्चा है कि कुछ विभाग में बिना पैसा दिए काम नहीं होता है। चक्कर पर चक्कर काटने पड़ते हैं। लोग परेशान होते हैं। इसी मुद्दे पर एक नागरिक ने स्वस्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री हरियाणा अनिल विज को सौपी शिकायत में भ्रष्टाचार के मुद्दें को प्रमुखता से उठाया है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को दी शिकायत में कई कर्मचारियों पर सीधे आरोप लगाए गए हैं और पूरे मामले को सिलसिलेवार उठाया गया है।


विनोद कुमार निवासी कुरुक्षेत्र ने स्वस्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री हरियाणा अनिल विज को सौपी शिकायत में कहा कि नगर निगम की बिल्ंिडग ब्रांच में एनडीसी को लेकर धंधा चल रहा है। यहां पर बिना सेवा शुल्क लिए कोई काम नहीं होता है। इस शिकायत में एक अभियंता के नाम से भी शिकायत की गई है। इस ब्रांच के खिलाफ एक विजिलेंस इंक्वायरी पेंडिंग है। शिकायत में एक और बिंदु को उजागर किया गया है। इसमें कहा गया कि निगम के रेंट ब्रांच का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का रिकार्ड 5 जुलाई 2017 को गुम हो गया था। इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालात यह है कि बिना रिकार्ड के विकास विहार की रजिस्ट्री का काम पैसा लेकर किया जा रहा है।

नगर निगम में स्क्रैप घोटाला 11/4/2016 में किया गया था। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत में कहा गया कि 4/8/2017 को हाउस टैक्स ब्रांच का रिकार्ड निगम आफिस से बाहर कैसे गया, किसके कहने से गया। उस मामले की जांच में भी कुछ नहीं हुआ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जो अधिकारी अपनी नियुक्ति से लेकर अभी तक नगर निगम में ड्यूटी कर रहे हैं। उनका ट्रांसर्फर अंबाला से अन्य स्थानों पर किया जाए। दी गई शिकायत में यही भी कहा गया कि कुछ अधिकारी एमएलए के हैं जो किसी से नहीं डरते हैं और मनमानी करते हैं।

SHARE