Resignation and go home: BJP tells Chief Minister Kumaraswamy: इस्तीफा दे और घर जाएं : भाजपा ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से कहा

0
230

बेंगलुरु। भाजपा ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से कहा कि अगर उन्हें संविधान और राज्य की जनता में विश्वास है तो वह इस्तीफा दें और घर जाएं। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीसरे दिन भी जारी है। भाजपा ने कहा कि कुमारस्वामी स्वयं विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं लेकिन उसकी प्रक्रिया पूरी करने में देरी कर रहे हैं। पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, अगर आपको संविधान और राज्य की जनता में जरा सा भी विश्वास और उनके लिए सम्मान है तो आप इस्तीफा दें और घर जाएं।

 भाजपा ने कन्नड़ भाषा में हैशटैग चलाया है ह्यह्यराज्य की जनता आपको माफ नहीं करेगी। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में एक पंक्ति का विश्वास प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 16 विधायकों के इस्तीफे और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के कारण राज्य की गठबंधन सरकार का भविष्य डांवाडोल लग रहा है। कर्नाटक में 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के भविष्य का फैसला करने वाली, विधानसभा की कार्यवाही की सोमवार को शुरूआत करते हुए अध्यक्ष के. आर. रमेश ने सरकार से कहा कि वह शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया सोमवार को पूरी करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे। सदन की कार्यवाही एक घंटा देर से शुरू हुई। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा ह्यह्यचर्चा अब शुरू की जाए। सबकी नजर हम पर है। मुझे बलि का बकरा ना बनाएं। अपने लक्ष्य तक पहुंचें।ह्णह्ण उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो जानी चाहिए।

SHARE