Republic Day : 26 जनवरी राष्ट्रीय सविंधान दिवस पर करनाल में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण:-अभिमन्यु सिंह

0
72
योगेंद्र राणा ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तमाम पदाधिकारियों की ली बैठक
योगेंद्र राणा ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तमाम पदाधिकारियों की ली बैठक
  • *योगेंद्र राणा ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तमाम पदाधिकारियों की ली बैठक*

Aaj Samaj (आज समाज), Republic Day, करनाल, 16 जनवरी, इशिका ठाकुर :
“मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस कोई साधारण दिन नहीं है, यह वह दिन है जब हमारे देश भारत को पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है और यह उस दिन को चिन्हित करता है जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। वे करनाल में भाजपा जिला कार्यालय में 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे।

बता दें कि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा इस कार्यक्रम को भव्य रुप प्रदान करने एवं इसकी तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कर्ण कमल में सभी जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह, मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, सुनील गोयल, लोकसभा विस्तारक शशि दुरेजा, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण लाठर,संजय राणा, सुमेर काम्बोज, अमृत जोशी, रजनी प्रोचा,मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार,मीडिया कॉरडीनेटर हरपाल कलामपुरा,कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, गुरबक्शीश लाडी,मंजूखैंची,मेघा भंडारी व पांचो विधानसभा के विधानसभा विस्तारक मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य मंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि गणतंत्र दिवस के इस पावन राष्ट्रीय पर्व पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लायें।

बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि भारत का गणतंत्र दिवस भारत के संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है, जिसे संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। भारत के संविधान को डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा लिखा और तैयार किया गया था। भारत के संविधान को अपनाने के बाद, भारत एक पूर्ण कार्यात्मक संप्रभु राज्य बन गया।

इस अवसर पर मेयर रेणू बाला व मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें  : Red Cross Training Camp : हकेवि में पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत

यह भी पढ़ें  : Bharatiya Janata Party : दीवार पर कमल का फूल बनाकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE