Removing article 370 from Jammu and Kashmir was a huge task- Amit Shah: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना बहुत बड़ा काम था- अमित शाह

0
183

नई दिल्ली । गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को हरियाणा की धरती पर थे। यहां से उन्होंने आगामी हरियाणा के विधानसभा का शंखनाद किया। उन्होंने हरियाण के जींद में रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विशेष तौर पर आर्टिकल 370 हटाने के अपने प्रयास की सराहना की और कहा कि यह बहुत बड़ा काम था। यह काम वही कर सकता था जिसके मन में वोट बैंक का लालच न हो। उन्होंने कहा कि जो काम सरकारें 5 साल में नहीं करतीं, वो मोदीजी ने 75 दिन में कर दिया। अपने अभिभाषण में उन्होंने हरियाणा के लोगों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काम की तारीफ की और हरियाणावासियों से अबकी बार हरियाणा में 75 सीटों के साथ मनोहर सरकार बनाइए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने एक ही टर्म के अंदर हरियाणा में भ्रष्टाचार को ‘भूतकाल’ बना दिया।

SHARE