खरमास के दौरान किए गए मांगलिक कामों का भी शुभ फल प्राप्त नहीं होता है
Kharmas 2026 End Date, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में खरमास की अवधि अशुभ मानी जाती है। ये अवधि एक माह की होती है। खरमास की अवधि में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन संस्कार, नामकरण, गृह प्रवेश समेत तमाम शुभ और मांगलिक वर्जित होते हैं। इन दिनों खरमास चल रहा है। खरमास तब लगता है, जब भगवान सूर्य गुरु की धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं।
माना जाता है कि इस दौरान सूर्य और गुरु दोनों की शुभता और तेज में कमी आ जाती है। विवाह जैसे मांगलिक कार्य में सूर्य और गुरु की शुभता बहुत जरूरी है। यही कारण है कि खरमास के दौरान विवाह बंद कर दिए जाते हैं। साथ ही इस दौरान किए गए अन्य मांगलिक कामों का भी शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अप्रैल में किस दिन खरमास का समापन हो रहा है। साथ ही ये भी जानते हैं कि इस माह में विवाह फिर से कब शुरू होंगे?
खरमास कब हो रहा है खत्म?
भगवान सूर्य ने पिछले महीने 15 मार्च को मीन राशि में प्रवेश किया था। फिलहाल वो इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, लेकिन 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष मंगल की राशि है। मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।
कब से शुरू होंगे विवाह?
खरमास के खत्म होने के बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ काम 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
अप्रैल 2026 के विवाह के शुभ मुहूर्त
- 15 अप्रैल 2026 (बुधवार)
- 20 अप्रैल 2026 (सोमवार)
- 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
- 25 अप्रैल 2026 (शनिवार)
- 26 अप्रैल 2026 (रविवार)
- 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)
- 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
- 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)


