Premanand Ji Quotes: Virat Kohli भी सुनते हैं इनके सत्संग! जानिए प्रेमानंद जी महाराज के 9 जीवन बदलने वाले Quotes

0
126

9 Quotes On Life By Premanand Ji Maharaj | Premanand Ji Maharaj Quotes in Hindi: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी वाणी में ऐसी सादगी और गहराई है कि उनके सत्संग सुनने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं. फिर चाहे वो क्रिकेटर विराट कोहली- अनुष्का शर्मा हो या आम आदमी. लाखों लोग उनके विचारों से प्रेरणा लेते हैं. खास बात ये है कि उनके संदेश किसी एक धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर उम्र और हर समाज के लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं. यदि आप भी जीवन को बेहतर बनाने वाली सीख की तलाश में हैं, तो आइए पढ़ते हैं प्रेमानंद जी महाराज के 9 ऐसे अनमोल विचार, जो जीवन को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं.

9 Quotes On Life By Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के 9 अनमोल विचार

  • ‘कौन क्या कर रहा है, इस पर ध्यान मत दो; केवल हमें सुधरना है, इस पर ध्यान दो.’
  • ‘क्रोध से कभी किसी का मंगल नहीं हुआ; ये आपके समस्त गुणों का नाश कर देता है.’
  • ‘कोई व्यक्ति तुम्हें दुख नहीं देता; तुम्हारे कर्म उसी व्यक्ति के द्वारा दुख के रूप में मिलते हैं.’
  • ‘यदि मन को शांत और स्थिर करना है, तो प्रभु के चरणों में शरण लें और नाम जप करें.’
  • ‘सत्य की राह चलने की निंदा अवश्य होती है; इससे घबराएं नहीं.’
  • ‘जिसका चरित्र ठीक नहीं, वह सुखी नहीं हो सकता; इसलिए चरित्रवान बनो.’
  • ‘हमें सच्चा प्रेम प्रभु से प्राप्त होता है; मनुष्यों से अपेक्षा कम रखें.’
  • ‘समस्त साधना और सेवा का फल है-अहंकार का नाश.’
  • ‘नाम जप और पवित्र आचरण- यही सर्वसमर्थ साधन हैं.’
  • TAGS
  • [post_tags]