Relief News For Lalupura Residents : यमुना भूमि कटाव को रोकने में मिली कामयाबी विधायक हरविन्द्र कल्याण और जिला प्रशासन के प्रयास लाए रंग

0
168
लालूपुरा वासियों के लिए राहत भरी खबर
लालूपुरा वासियों के लिए राहत भरी खबर
  • लालूपुरा वासियों के लिए राहत भरी खबर

Aaj Samaj (आज समाज), Relief News For Lalupura Residents, प्रवीण वालिया, करनाल:

विधायक हरविन्द्र कल्याण और जिला प्रशासन के पिछले दिनों के प्रयासों के कारण लालूपुरा वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यमुना भूमि कटाव को रोकने में प्रशासन को कामयाबी मिली है। तटबंध को मजबूत करने का कार्य जारी है।

उपायुक्त अनीश यादव मंगलवार को लालूपुरा तटबंध पर निरीक्षण करने पहुंचे, वहां घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण लोगों के भारी लाव लश्कर के साथ पहले से ही मोर्चे पर डटे हुए थे। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि कटाव को रोकने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखें। तटबंध पूरी तरह से मजबूत हो ताकि लोगों के जानमाल का नुकसान होने से बचाया जा सके।

यमुना नदी के तट पर स्थित लालूपुरा गांव और खराजपुर यमुना तट का निरीक्षण करने उपरांत उपायुक्त अनीश यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यमुना के बढ़ते जल स्तर के कारण लालूपुरा के नजदीक भूमि कटाव हो रहा था। समय रहते प्रशासन द्वारा इस पर एक्शन लिया गया और भूमि कटाव को रोकने के लिए प्रयास तेज किए गए। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने भी स्थिति को संभालने में पूरी मदद की और टीम की तरह प्रशासन के साथ अपना सहयोग दिया। परिणामस्वरूप लालूपुरा में भूमि कटाव को रोकने में प्रशासन को कामयाबी मिली।

उपायुक्त ने आमजन से की अपील

उपायुक्त अनीश यादव ने आमजन से अपील की कि बच्चों और बुजुर्गों को यमुना नदी के तट के नजदीक न आने दें। केवल सहयोग के उद्देश्य से आने वाले सक्षम युवाओं को ही आगे आने दिया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन में यमुना नदी का जल स्तर बढऩा स्वाभाविक है और इस यमुना का झुकाव हरियाणा की ओर अधिक हो रहा है। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।

भूमि कटाव को रोकने में 500 श्रमिकों सहित मशीनों की ली मदद

घरौंडा की एसडीएम अदिति व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह ने बताया कि लालूपुरा स्थित यमुना भूमि कटाव को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पानीपत से कोल बोल्डर पत्थर मंगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा मिट्टी के कट्टों का प्रयोग करते हुए यमुना तट पर स्टड की मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है जिस पर 24 घंटे कार्य जारी है और शिफ्टों में करीब 500 मजदूर काम कर रहे हैं। इसके अलावा 30 डंपर कोल बोल्डर पत्थर को लाने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर 10 ट्रैक्टर ट्रोली, 7 जेसीबी तथा 4 पोपलेन मशीन भी प्रयोग में लाई जा रही हैं। इन सभी मशीनरियों और श्रमिकों के अथक प्रयासों से स्थिति को काबू करने में सहायता मिली है।

भूमि कटाव को रोकने के लिए खराजपुर में भी प्रयास जारी :

उपायुक्त अनीश यादव ने खराजपुर तटबंध का निरीक्षण किया और वहां पर भूमि कटाव को रोकने के लिए किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भूमि कटाव को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा खराजपुर में भी प्रयास तेज किए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त मशीनरी का भी प्रयोग किया जाएगा। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया को अतिरिक्त श्रमिकों की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Aerial Firing Yamunanagar : यमुनानगर के मॉडल टाउन में दो गुटों में विवाद, दोनों गुटों ने की हवाई फायरिंग

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 19 July 2023 : आज इन राशि का युवाओं की रहेगी मौज, जाने अपना दैनिक राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE