Red Ribbon Club : महाविद्यालय में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह और पोषण पखवाड़ा

0
61
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पोषण के महत्व को समझते डॉ. पविता यादव।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पोषण के महत्व को समझते डॉ. पविता यादव।

Aaj Samaj (आज समाज), Red Ribbon Club, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में महिला प्रकोष्ठ और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह और पोषण पखवाड़ा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एम.आर. लाम्बा एवं महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने विधिवत रूप से किया।

प्राचार्य मेजर एम.आर. लाम्बा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, आहार प्रथाओं और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह पोषण अभियान स्वस्थ बच्चे के उत्सव और स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक और पारंपरिक प्रथाओं के एकीकरण पर केंद्रित गतिविधियों पर जोर देने का प्रयास करता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को केवल महिला दिवस पर ही नहीं बल्कि साल भर ही महिलाओं के प्रति समर्पण त्याग और सम्मान की भावना होनी चाहिए उनके सामाजिक उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कहा कि यह पखवाड़ा स्वास्थ्यपूरक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर ध्यान देने के लिए है। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में शिक्षित किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा, स्वस्थ आहार के लिए संवाद, और आरोग्य संबंधी जानकारी को साझा करने का प्रयास शामिल है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व को समझने और उसे अपनाने के लिए अपने विचार रखे और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और विकास में नई ऊर्जा और उत्साह को उत्पन्न करने का प्रयास किया। इस अवसर पर डॉ. रेणु यादव, डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. परमीत कुमारी, डॉ. पिंकी, डॉ. कुसुमलता, डॉ. रितुरानी, डॉ. विकास गुप्ता सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Yuva Sangam Stage : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा सृष्टि युवा संगम के लिए चयनित

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi : देश में जातिगत गणना और ‘आर्थिक मैपिंग’ कराएंगे : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें : Sela Tunnel : पीएम ने किया विश्व की सबसे ऊंचाई पर बनी डबल लेन सेला सुरंग का उद्घाटन

 

SHARE