श्री विष्णु कॉलोनी में अखंड रामायण का पाठ 2 अप्रैल को

0
396
Recitation of Akhand Ramayana
Recitation of Akhand Ramayana

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
श्री विष्णु भगवान मंदिर कमेटी के प्रधान मनोहरलाल झुकिया विष्णु कॉलोनी स्थित अपने निवास स्थान पर 2 अप्रैल से अखंड रामायण के पाठ का आयोजन करवा रहे है।

रामायण का पाठ करने से घर में आरोग्य बढ़ता है, बीमारियां कम होती हैं। जिस घर में देशी घी का दीपक जलाकर रामायण की प्रतिदिन आरती होती है उस घर पर श्रीराम की कृपा सदैव रहती है। जिस घर में पूर्णिमा को प्रति माह रामायण का पाठ होता है। उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है।

ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रामायण पाठ का आनंद उठाएं

इस विषय में जानकारी देते हुए मनोहर लाल झुकिया ने बताया कि रामायण का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है इसलिए हमने अपने घर पर इसका आयोजन करवाया है। उन्होंने बताया कि रामायण पाठ 2 अप्रैल रविवार को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होकर 3 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ संपन्न होगा। तदोपरान्त प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रामायण पाठ का आनंद उठाएं और धर्म लाभ प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें : गरमी के मौसम में ऐसे करें बेबी केयर

SHARE