गरीबों के राशन का हो रहा गबन : प्रवीण बंसल

0
309

आज समाज डिजिटल,चंडीगढ़:
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण खाद्यान्न योजना के तहत पंजाब के जरूरतमंद और गरीब लोगों को नवंबर तक भेजे गए अनाज को अपने पास स्टोर करने तथा चहेतों के नकली नीले कार्ड बना कर गबन करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसकी विजिलेंस जांच की मांग की है। भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंसल ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत, पंजाब के जरुरतमंद लोगों को मुफ्त खाद्यान्न प्रदान किया, साथ ही पंजाब के लगभग 1.42 लाख लोगों को गरीब कल्याण खाद्यअन्न योजना के तहत करोना संकट का दंश झेल रही जनता को मुफ्त खाद्यान्न प्रदान किया। गरीबों के खाद्यान्न को कोई लूट न सके इसके लिए केंद्र सरकार ने इस योजना का डिजिटलीकरण भी किया। पंजाब की आबादी के हिसाब से यह अनाज हर दूसरे आदमी को मिलना चाहिए था लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। कुछ पिछड़ी बस्तियों को छोड़कर, पूरे पंजाब में ऐसा कोई क्षेत्र मिलना मुश्किल है, जहां आधी से ज्यादा आबादी को यह खाद्यान्न प्राप्त हुआ हो। प्रवीण बंसल ने सवाल किया कि यह अनाज कहां गया? इसे कौन खा रहा है? यह अनाज जरूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच रहा?

SHARE