Rashtriya Poshan Jan Andolan : महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 6 में कन्या भ्रूण हत्या पर निकाली जागरूकता रैली

0
153
वार्ड नंबर 6 में कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूकता रैली निकालते।
वार्ड नंबर 6 में कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूकता रैली निकालते।
  • भ्रूण जांच को रोकने और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटने के लिए महिलाओं को सशक्त होना होगा – राजबाला

Aaj Samaj (आज समाज), Rashtriya Poshan Jan Andolan, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
समाज में फैली बुराई कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 6 की आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

पुत्र के जन्म की आशा में पुत्री की गर्भ में ही हत्या कर दी जाती है : राजबाला

इस दौरान वर्कर ने बताया कि भ्रूण हत्या एक सामाजिक अभिशाप है। भ्रूण हत्या का मुख्य कारण है बेटे की चाह, सोच के अनुसार यह माना जाता है कि लड़की वंश को आगे नहीं बढ़ा सकती वंश या खानदान को आगे बढ़ाने के लिए लड़के की आवश्यकता होती है। आशा वर्कर राजबाला ने बताया कि पुत्र के जन्म की आशा में पुत्री की गर्भ में ही हत्या कर दी जाती है।

कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिएं

इससे ही भ्रूण हत्या कहते हैं। भ्रूण हत्या रोकने के लिए अब कानून बन चुके हैं, परंतु कानून के साथ-साथ लोगों की सोच भी बदलनी जरूरी है। आम लोगों को जागरूक करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होने चाहिएं। कन्या भ्रूण या कोई भी लिंग परीक्षण भारत में गैर कानूनी है । भ्रूण जांच को रोकने और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों से निपटने के लिए महिलाओं को सशक्त होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में अनेकों महिलाएं, बच्चे व आशा वर्कर संतोष, हेल्पर दीपा, उषा, कमलेश, रितु, दया, ज्योति, सृष्टि, दृष्टि, निशा, तनु, गौरव, माधव आदि।

यह भी पढ़ें : The Police Team Of Karnal : पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से लगभग 80 लाख रुपये का सामान किया बरामद

यह भी पढ़ें :  Yamunanagar News : प्रेस क्लब ने छबील लगाकर की सेवा, प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम : डॉ. एमके सहगल

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE