22 November 2026 Panchang: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है.
आज का दिन ज्योतिषीय लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे. तुला शुक्र की अपनी राशि है. इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं 22 नवंबर का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिन के विशेष धार्मिक महत्व के बारे में.
22 नवंबर 2026 का पंचांग
दिन: रविवार
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: त्रयोदशी, देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक
योग: व्यतिपात योग, रात 11 बजकर 30 मिनट तक
नक्षत्र: अश्विनी, अगले दिन सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक
व्रत-त्योहार: रवि प्रदोष व्रत
विशेष गोचर: शुक्र का तुला राशि में प्रवेश
22 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त
रविवार को पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य और शुभ काम करने के लिए कई अच्छे मुहूर्त रहेंगे. दिन के प्रमुख शुभ समय इस प्रकार हैं:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:07 बजे से 5:58 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह 5:33 बजे से 6:50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:02 बजे से 12:47 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:16 बजे से 3:01 बजे तक
सायाह्न संध्या: शाम 5:59 बजे से 7:16 बजे तक
22 नवंबर 2026 को राहुकाल का समय
हिंदू पंचांग में राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचने की मान्यता है. अलग-अलग शहरों में रविवार का राहुकाल इस प्रकार रहेगा:
दिल्ली: शाम 4:06 बजे से 5:25 बजे तक
मुंबई: शाम 4:36 बजे से 5:59 बजे तक
चंडीगढ़: शाम 4:04 बजे से 5:23 बजे तक
लखनऊ: दोपहर 3:53 बजे से शाम 5:14 बजे तक
भोपाल: शाम 4:12 बजे से 5:34 बजे तक
कोलकाता: दोपहर 3:29 बजे से शाम 4:51 बजे तक
अहमदाबाद: शाम 4:31 बजे से 5:53 बजे तक
चेन्नई: शाम 4:13 बजे से 5:39 बजे तक
आज क्यों खास है? रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत
22 नवंबर को रविवार और त्रयोदशी तिथि का संयोग होने से रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दिन शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष का व्रत रखने और विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. मान्यता है कि इस व्रत से पारिवारिक जीवन की परेशानियां दूर करने और आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है.
तुला राशि में शुक्र का गोचर, इन क्षेत्रों पर पड़ सकता है असर
22 नवंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, वैवाहिक जीवन, सुख-सुविधा, धन, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है.
तुला राशि में शुक्र का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर से कुछ राशि के जातकों को प्रेम संबंधों, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इस गोचर के बाद शुक्र वर्ष 2027 में अपनी अगली राशि में प्रवेश करेंगे.


