IB PG College Panipat में रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 

0
189
IB PG College Panipat
IB PG College Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),IB PG College Panipat,पानीपत : आई.बी. महाविद्यालय के जीव-विज्ञान विभाग द्वारा “वन्य जीव सप्ताह” के संदर्भ में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय वन्य जीवन था। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उप-प्राचार्या रंजना शर्मा ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाता है। 2023 में हम “वन्य जीव संरक्षण के लिए साझेदारी” थीम के तहत 69वां वन्यजीव सप्ताह मना रहे हैं। इस संदर्भ में सभी को जागरूक होना बहुत जरूरी है।

भारत में पूरे विश्व की लगभग 8 प्रतिशत जैव विविधता पाई जाती है

वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान वन्य जीवों और पर्यावरण सुरक्षा के उपाय सुझाए जाते हैं। भारत वर्ष में पूरे विश्व की लगभग 8 प्रतिशत जैव विविधता पाई जाती है। भारत विश्व के 17 वृहद जैव विविधता वाले देशों में शामिल है। प्राणी विभाग के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने कहा कि “वन्यजीव संरक्षण” शब्द हमें उन संसाधनों को बचाने की याद दिलाता है जो हमें प्रकृति द्वारा उपहार के रूप में प्रदान किए गए हैं। प्रो. पवन कुमार, डॉ. खुशबू, प्रो. कीर्ति ने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई एवं जीव विज्ञान परिषद की अध्यक्ष मेघा ने संचालक का कार्य किया। प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रो. अंजुश्री, प्रो. रजनी, प्रो. स्नेहा, प्रो. कीर्ति ने अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिणाम इस प्रकार रहे

रंगोली प्रतियोगिता
प्रथम टीम- हिमांशी, संगम, नेहा
द्वितीय टीम-अतुल और दीप्ति
तृतीय 2 टीमें- अमीषा, तमन्ना और सलोनी तथा मेघा और सोनाक्षी

भाषण प्रतियोगिता
प्रथम- गौरांग, बीबीए 2
द्वितीय- माही, बीएससी 1
तृतीय- सोनाक्षी बीएससी 3, गणिशा बीए 1

SHARE