Ramlala Utsav on January 22nd : रामलला उत्सव की तैयारियों को लेकर सामना आर्ट ग्रुप की ओर से महिलाओं की हुई बैठक

0
130
भगवान राम के 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में विराजमान होने पर पर्व मनाए जाने का संदेश देती महिलाएं।
भगवान राम के 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में विराजमान होने पर पर्व मनाए जाने का संदेश देती महिलाएं।
  • 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में विराजमान होने पर घर-घर को सजाकर दीपोत्सव के रूप में मनाए – मंजू कौशिक

Aaj Samaj (आज समाज), Ramlala Utsav on January 22nd, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
जन जन की आत्मा में बसने वाले हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 22 जनवरी को अपने ईष्ट स्थान अयोध्या में विराजमान होगें। जब श्री राम बुराई पर विजय प्राप्त कर 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या पधारे तब सारी अवध नगरी को जगमगाया गया।

त्रेता युग में भगवान राम के वनवास काटने पर जो खुशी मनाई गई थी, आज भी हम वैसा ही वातावरण 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में विराजमान होने पर घर घर को सजाकर दीपोत्सव के रूप में मनाए। राष्ट्रपति अवॉर्डी नगरपालिका की उप प्रधान मंजू कौशिक ने सामना आर्ट ग्रुप की ओर से आयोजित रामलला महिला जागरूकता उत्सव की तैयारियों को लेकर नगर की प्रबुद्ध महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को हम अपने-अपने घरों पर दीपावली की तरह लड़ी लगाकर दीप जलाकर भगवान राम के अयोध्या स्थित भव्य मंदिर में विराजमान होने पर खुशी मनाएं। इस अवसर पर मंजू कौशिक ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण में 2587 अलग-अलग स्थानों से मिट्टी जिनमें यमनोत्री, हल्दीघाटी, केदारनाथ व बद्रीनाथ तथा गंगा जैसे स्थान शामिल है। वहीं 150 पवित्र नदियों का जल भी लगाया गया है।

हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की चेयरपर्सन कौशल अग्रवाल, नगरपालिका पूर्व प्रधान रीना बंटी, भारत विकास परिषद् महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्षा उमा खुराना, वार्ड नंबर 2 की पार्षद रजनेश यादव व अर्चना वशिष्ठ, वार्ड 4 की पार्षद ममता सोनी, अधिवक्ता रेखा यादव व बबली यादव ने इस उत्सव को पर्व के रूप में मनाए जाने का आह्वान किया।

सेमिनार में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साराप्रिया खुराना, शिक्षविद रीना गुप्ता, ज्योति शर्मा, समाजसेवी उमा शर्मा, शकुंतला शर्मा, इंदु शर्मा, अर्चना शर्मा, मनीषा चावला ने भी भगवान राम के अयोध्या स्थित मंदिर में विराजमान होने पर 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाने का आह्वान किया।

इस अवसर नगर थाना से पीसीआई मनीषा, कांस्टेबल मंजू,ज्योति यादव, सरोज शर्मा, वर्षा यादव, सुमन शर्मा, ममता शर्मा, मंजू बाला, लता शर्मा सहित अनेक महिलाएं शामिल थी। अंत में मंजू कौशिक ने कहा कि 22 जनवरी को एक बड़ा कार्यक्रम करने की रूप रेखा भी बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  : Karnal Lok Sabha : एनसीपी ने करनाल हलके से दावेदारी पेश की : मराठा

 

SHARE