चल दिए ओढ निभा के सतगुरू के प्यारे प्रेमी रामेश्वर जी इंसा,सच खण्ड वासी प्रेमी रामेश्वर इन्सां का हुआ शरीरदान Rameshwar Insan’s Body Donated

0
357
Rameshwar Insan's Body Donated
Rameshwar Insan's Body Donated

मनोज वर्मा,कैथल:
Rameshwar Insan’s Body Donated : आज कैथल जिले के गांव कसान निवासी प्रेमी रामेश्वर जी इंसा पुत्र नानू राम का स्वर्गवास हो गया ओर वे सच खंड में जा विराजे। पिछले काफी लंबे अर्से से वे अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी पार्थिव देह को मेडिकल रिसर्च के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेल डोडा, जम्मू कश्मीर में शोध के लिए भेजा गया है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। स्मरण रहे कि कैथल जिले के छोटे से गांव कसान में उनका जन्म हुआ और वे यहीं पर पले बड़े। उनके पिता नानू राम भी पिछले काफी अर्से से डेरे से जुडे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अपाहिज होने का फायदा उठा नशीले पदार्थों की करता था तस्करी, गिरफ्तार Drug Trafficker Arrested

करीब 30 वर्षों से कर रहे थे कैथल के पुराने डेरे की दिन रात सेवा (Rameshwar Insan’s Body Donated)

पिछले करीब 30 वर्षों से प्रेमी रामेश्वर इंसा कैथल के पुराने डेरे में दिन रात सेवा कार्य करते रहे हैं और उनका समूचे परिवार ने नाम दान लिया हुआ है। गुरमीत राम रहीम इंसा की प्रेरणा के चलते उनके पूरे परिवार ने ही देहदान करने का प्रण लिया हुआ था। जिनका सपना आज उनके मरणोपरांत पूरा हो गया है। (Latest Kaithal News) उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि, गुरू की प्रेरणा के चलते समूचे परिवार ने मरणोपरांत शरीर दान, नेत्रदान करने का संकल्प लिया हुआ है। जिसके चलते आज उन्होंने अपने वचनों को पूरा किया और अपनी मृत देह को मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया।

Rameshwar Insan's Body Donated
Rameshwar Insan’s Body Donated

मानवता के प्रति प्रेम और मानवता भलाई के लिए किए गए इस कार्य व उनके त्याग और बलिदान की प्रेरणा से समूचे गांव वासी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे थे। हर किसी की जुबां पर केवल एक ही बात थी कि मरणोपरांत भी सच खंड वासी प्रेमी रामेश्वर मानवता के काम आ गए और अपना मानव जन्म सुधार गए।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित (Rameshwar Insan’s Body Donated)

इस अवसर पर 45 मैंबर खरैती लाल इंसा, 45 मैंबर सुनीता इंसा, करनैल इंसा, सुशील इंसा, शुभम इंसा, वेद इंसा, सभी सुजान बहनें, सभी ब्लॉक भंगीदास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर विंग के भाई व बहनें, भारी तादात में गांव वासी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। गांव की सीमा तक उनके पार्थिव शरीर को एक सजी हुई गाडी में लाया गया व मेडिकल टीम को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : निवर्तमान एसडीएम दिनेश को भावपूर्ण विदाई Farewell To  SDM Dinesh

यह भी पढ़ें :  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस World Red Cross Day

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE