Ram Lala in Ayodhya : राजनीति से ऊपर उठकर अयोध्या में श्री रामलला का उत्सव मनाएं : प्रवेश गाबा

0
108
प्रवेश गाबा
प्रवेश गाबा
  • बोले : भगवान श्री राम के जीवन से मिलती है समरस्ता और भाईचारे की प्रेरणा

Aaj Samaj (आज समाज), Ram Lala in Ayodhya, प्रवीण वालिया,करनाल,13 जनवरी :

समाजसेवी प्रवेश गाबा ने कहा कि अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह भारत के लिए ऐतिहासिक पल है। इस पल को राजनैतिक मतभेद भुलाकर सभी को एक उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। भगवान श्री राम किसी एक के न होकर बल्कि पूरे संसार के थे।

जिन्होंने धर्म की खातिर अपने व्यक्तिगत सुखों का त्याग किया। भगवान राम से प्रेरणा मिलती है कि भाई के लिए त्याग किस तरह से किया जाता है, पिता की आज्ञा किस तरह मानी जाती है। भगवान श्री राम ने भाईचारे से रहने का पाठ पढ़ाया। भगवान श्रीराम के वनवास जाने के बाद खुद भरत गद्दी पर नहीं बैठे बल्कि उनकी खडाऊ को राज सिंहासन पर बिठाकर अपना कर्तव्य निभाया। भगवान श्री राम के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से सभ्यता ओर संस्कृति को बल मिलेगा। यह सभी के लिए गर्व का क्षण है। विश्व में भाईचारा और समरसता का संदेश मिलेगा। उन्होंने सभी से भेदभाव भूलकर मिलजुलकर 22 जनवरी को दीपावली की तरह उत्सव मनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें  : MP Nayab Singh Saini : विपक्ष की सरकारों ने केवल वोट बटोरने का किया काम : नायब सिंह सैनी

यह भी पढ़ें  : Birth Anniversary Of Swami Vivekananda : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE