Rajya Sabha Elections: बीजेपी ने ओडिशा और एमपी के लिए किया 5 नामों का ऐलान

0
154
Rajya Sabha Elections
ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (दाएं) और मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन (बाएं)।

Aaj Samaj (आज समाज), Rajya Sabha Elections, नई दिल्ली: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए ओडिशा और मध्य प्रदेश से आज 5 नामों की घोषणा की। इनमें से ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के अलावा उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को बीजू जनता दल (बीजद) का समर्थन मिलने की संभावना है।

पहले 7 राज्यों से 14 लोगों के नाम घोषित किए थे

बीजेपी ने इससे पहले 11 फरवरी को 7 राज्यों से 14 लोगों के नाम की घोषणा की थी। इनमें उत्तर प्रदेश से कांग्रेस से बीजेपी में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल हैं। वहीं हरियाणा से सुभाष बराला, बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

56 सीटों पर 27 फरवरी को होगी वोटिंग

राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग  8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE