करनाल : राजेंद्र संधू भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

0
485
Rajendra Sandhu
Rajendra Sandhu

प्रवीण वालिया, करनाल :
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर राजेन्द्र संधू ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। राजेंद्र संधू ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्य से निर्वहन करेंगे। राजेंद्र संधू ने एक किसान परिवार में जन्म लिया और कई वर्षों से वे पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। संधू ने 1996 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल टीम से अपनी राजनीतिक शुरूआत की थी। वर्ष 2000 में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उनकी लगन को देखते हुए 2003 से 2009 तक संधू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने रहे। 2009 में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे। 2014 में राजेंद्र संधू को मजदूर मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया गया। 2017 में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे। जिसके बाद उन्हें अब 2021 में किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ती पर राजेंद्र संधू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी. धनखड़, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, किसान मोर्चा प्रभारी महिपाल ढांडा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा का आभार जताया। राजेंद्र संधू को यह जिम्मेदारी उनके सराहनीय कार्यो को देखते हुए सौंपी गई है। राजेंद्र संधू ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। संधू ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के भले के लिए कार्य कर रहे हैं।

SHARE