Rajasthan politics- Chief Minister Ashok Gehlot sent Congress MLAs to Jaisalmer: राजस्थान सियासत- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नेकांग्रेस विधायकों को जैसलमेर भेजा

0
259

जयपुर। राजस्थान के सियासी संकट का अंत जल्द ही होता नहीं दिख रहा है। अशोक गहलोत हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि वह किसी तरह अपनी कुर्सी बचा सकें। विधायकों को पूरी तरह सुरक्षा में रखा गया है कि कहीं इनमें सेंध न लग जाए। अशोकगहलोत पहले ही कह चुके हैंइस समय विधायकों के रेट बढ़ गए हैं। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने विधायकोंको अब जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है। समाचार एजेंसी के अनुसार कई दिनों से जयपुर के फेयरमाउंट होटल में बंद कांग्रेस के विधायक अब जैसलमेर के लिए रवाना हो चुके हैं। सभी विधायकों को होटल से सीधे बस में बिठाकर एयरपोर्ट ले जाया गया और सीधे जैसलमेर भेज दिया गया। बता दें कि कांग्रेस के सचिन पायलट के बागी तेवरों के बाद राजस्थान कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है। एक गुट गहलोत के साथ है तो कांग्रेस विधायकों का एक गुट सचिन के साथ है। वहीं कांग्रेस ने 14 जुलाई को सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। साथ ही उनसे प्रदेश इकाई के प्रमुख पद भी छीन लिया गया था।

SHARE