राजा वडिंग ने मेहनती कार्यकर्ताओं को दिया प्रशंसा पत्र, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भरा जोश Raja Vading

0
343
Raja Vading
Raja Vading

लुधियाना, दिनेश मौदगिल: 
Raja Vading: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का ताजपोशी समारोह चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया । इस समारोह के दौरान पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

Read Also : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़ के भवन बनने में हो रही देरी को लेकर खरावड की ग्राम पंचायत ने जिला उपायुक्त से मिलकर की शिकायत Government Girls Senior Secondary School

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भरा जोश(Raja Vading)

Raja Vading
Raja Vading

वही मेहनती और कांग्रेस के लिए अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । यह प्रशंसा पत्र पंजाब के विभिन्न जिलो से आए मेहनती नेताओं को दिए गए। जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। लुधियाना इस समारोह में शामिल हुए शहरी कार्यकारी प्रधान डिंपल राणा को भी प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग और प्रदेश कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। डिंपल राणा ने कहा कि हम प्रदेश प्रधान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, क्योंकि वड़िंग के प्रधान बनने से युवा कार्यकर्ताओं में जोश की एक नई लहर चली है।

महिला कांग्रेसियों में भी खुशी की लहर (Congress workers)

राजा वडिंग के ताजपोशी समारोह में लुधियाना शहर से महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विशेष तौर पर शामिल हुईं और महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी राजा के प्रधान बनने पर खुशी की लहर पाई जा रही है । पंजाब कांग्रेस सेवा दल की वाइस प्रेसिडेंट बिंदिया मदान कहा कि राजा वडिंग के प्रदेश प्रधान बनने से कांग्रेस पूरी तरह मजबूत हो गई और युवा ऊर्जा राजा वडिंग अब कांग्रेस कांग्रेस में पूरी तरह से जान डाल देंगे। उन्होंने कहा कि राजा के प्रधान बनने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से जोश भर गया है और कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी पार्टी के लिए पूरी तरह से मेहनत करने में जुट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में कांग्रेस फिर से पूरी मजबूती के साथ खड़ी होगी।

Read Also : राम नगर का मेन नाला चौड़ा करने का काम शुरू, कार्य का हुआ विधिवत शुभारम्भ Ram Nagar

Read Also : कब्ज से राहत दिलाएंगे ये फूड्स, आज ही डाइट में शामिल करें : डायटीशियन गुंजन मित्तल Dietician Gunjan Mittal

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE