नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बरसी राहत की फुहारें

0
284
Rain-in-delhi-
Rain-in-delhi-

उमस भरी गर्मी से मिली लोगों को राहत

कई जगह जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

इस बार मानसून अपने अलग ही रंग दिखा रहा है। पहले तो राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में काफी लेट से आगमन हुआ। फिर ऐसे बरसा कि कुछ ही दिन में सभी को परेशानी में डाल दिया। मानसून की दो बरसातों से ही राजधानी पानी-पानी हो गई। इसके बाद पिछले कई दिन से लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ रहा था। लग रहा था जैसे मानसून फिर से दिल्ली-एनसीआर से रूठ गया है। लेकिन शनिवार को एकाएक इंद्र देवता पूरी तरह से मेहरबान दिखाई दिए। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मात्र तीन घंटे के अंदर ही 48.3 मिलीमीटर बारिश हो गई। एक ओर जहां मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश नहीं होने का अनुमान जताया था लेकिन यह कुछ हद तक गलत साबित हुआ है। मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि सप्ताह भर बारिश की कम संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो दिनों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

SHARE