Haryana Weather Update: हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और नारनौल में हुई बारिश

0
254
Haryana Weather Update: हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और नारनौल में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और नारनौल में हुई बारिश

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी जारी की है चेतावनी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज सुबह मौसम ने फिर से करवट ली। हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और नारनौल आज बारिश है। हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है। इसके अलावा पंचकूला, भिवानी और रोहतक में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कैथल, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की हुई है। इसके अलावा शनिवार सुबह हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हल्की धुंध छाई रही, जो दिन चढ़ने के साथ साफ हो गई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि अगर बादलवाई छाएगी तो धुंध का असर कम हो जाएगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सकुर्लेशन बन रहा है, जिसे अरब सागर से नमी मिलेगी। ये हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेंगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

तापमान में आएगी गिरावट

बादलवाई और बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेंगी हिसार एयरपोर्ट का संचालन