Rain havoc in Mumbai, six-year-old boy dies in gutter: मुंबई में बारिश का कहर, छह साल के मासूम की गटर में गिरकर मौत

0
169

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश ने अपना कहर जारी रखा। पूरी मुंबई अस्त-व्यस्त हो गई। सभी जगह जलभराव हो गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ। लोगों की मुसीबतों को इस बारिश ने और बढ़ा दिया। लोकल ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। बारिश के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी गईं। अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे दिन 30 उड़ाने रद्द की गई हैं। वहीं 118 उड़ानों ने गुरुवार को देरी से उड़ान भरी। लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को 14 इनकमिंग और 16 आउटबाउंड उड़ानें रद्द की गईं। वहीं 118 ने देरी से उड़ान भरी। एक संक्षिप्त बयान में, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा कि परिचालन सामान्य हैं। इंडिगो ने उड़ानें रद्द की हैं। हालांकि गुरुवार को मुंबई लोकल को सामान्य करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कुर्ला से कल्याण के बीच 12.15 बजे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरेगांव के बीच लगभग 12.15 बजे सेंट्रल लाइन शुरू हुई। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए मध्य रात्रि तक विशेष रेलगाड़ियों को चलाया गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सेवाओं की बहाली को लेकर सुबह ट्वीट किया। इसके साथ ही एक मासूम के बच्चे की मौत की खबर भी आई। नालासोपारा के पालघर जिले में एक छह साल के लड़के की कल शाम गटर में गिरने से मौत हो गई है। देर रात उसका शव बरामद कर लिया गया।

SHARE