आने वाले समय में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री: राकेश खुराना

0
249
Rahul Gandhi's India Jodo tour
Rahul Gandhi's India Jodo tour

ईशिका ठाकुर,करनाल:
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जहां पर भी राहुल गांधी जाते हैं वहां उन्हें देखने और उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों का एक बड़ा हजूम मौजूद रहता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी राहुल गांधी को देखने के लिए और उनके विचारों को सुनने के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 6 जनवरी से हरियाणा में राहुल गांधी की दूसरे चरण की यात्रा के शुरुआत पानीपत के गांव सलोनी से हो गई है। हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन पानीपत में राहुल गांधी की बड़ी रैली का भी आयोजन किया गया। राहुल गांधी की पानीपत रैली को सफल बनाने और राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए आज करनाल की नई अनाज मंडी से कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना व संयोजक कांग्रेस कमेटी करनाल सरदार तरलोचन सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों का जत्था भारत जोड़ो यात्रा की पानीपत रैली के लिए रवाना हुआ।

Rahul Gandhi's India Jodo tour
Rahul Gandhi’s India Jodo tour

पानीपत रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह

इस मौके पर मौजूद करनाल कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला संयोजक सरदार तरलोचन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की पानीपत रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में करनाल से भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पानीपत के लिए रवाना हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए और राहुल गांधी के विचारों को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पानीपत के लिए रवाना हुए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होगी और वह दिन दूर नहीं जब राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे। अशोक खुराना ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की उमड़ी भीड़ को देखकर भारतीय जनता पार्टी में दहशत का माहौल है।

इस अवसर पर ये सभी मौजूद रहे

इस अवसर पर मुख्य रूप करनाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना के साथ अनाज मंडी प्रधान रजनी चौधरी पूर्व पार्षद गुरुदेव सिंह रोबिन नरवाल सत्येंद्र सिंह विर्क हरप्रीत सिंह विर्क नरेंद्र सिंह विर्क पूर्व पार्षद प्रेम प्रकाश मुंजाल गुलशन छाबड़ा संजीव शर्मा संजय नैन, अंग्रेज सिंह, सुरेश भूरा, सुरेश कंकरवाल, परमजीत भारद्वाज, सुरेंद्र भास्कर, सुभाष धवन ,अजय चौधरी, पवन शर्मा, विकास शर्मा ,पृथ्वी भाट, दलबीर सिंह, रोहित जोशी, जिले राम, देवेंद्र मान, चंद्र प्रकाश वर्मा, शमशेर सिंह, अमित मुंजाल, कमल मुंजाल, विजय कुमार, सुरेश गुप्ता, मनीष सिंह ,दीपक तुली, संदीप सिंह, मनदीप सिंह ,विजय कुमार ,अमित खुराना ,संजय गाबा तथा नीटू मान आदि मौजूद रहे

ये भी पढ़ें : आईये जानते हैं कैसे बनाएं स्वादिष्ट डक करी

ये भी पढ़ें : अवैध कॉलोनियों को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने दिखाई सख्ती

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE