Rahul Gandhi launches Speakup for Farmers’ campaign on social media: राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शुरू किया स्पीकअप फॉर फार्मर्स’ अभियान, कहा, किसान जब आवाज उठाता है तो इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती ह

0
151

नई दिल्ली। किसानों द्वारा केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका समर्थन कांग्रेस पार्टी ने किया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किसानों का समर्थन किया और एक मीडिया अभियान की शुरूआत की। राहुल गांधी ने कहा कि जब हमारे अन्नदाता किसान अपनी आवाज उठाते हैं तो यह आवाज पूरे देश में गूंजती है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट मेंमोदी सरकार पर हमले किए। मोदी सरकार को उन्होंने अत्याचार करने वाली सर कार कहा। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘मोदी सरकार ने किसानों पर अत्याचार किए। पहले काले कानून लाए फिर डंडे चलाए। लेकिन, वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसानों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आप भी ‘स्पीकअप फॉर फार्मर्स’ अभियान के माध्यम से जुड़िए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, देश का किसान काले कृषि कानूनों के खिलाफ ठंड में, अपना घर-खेत छोड़कर दिल्ली तक आ पहुंचा है।

सत्य और असत्य की लड़ाई में आप किसके साथ खड़े हैं, अन्नदाता किसान या प्रधानमंत्री के पूंजीपति मित्र?’ उन्होंने कहा कि यदि ये कानून किसानों के हित में हैं तो किसान सड़कों पर क्यों हैं? उन्होंने कहा, ‘देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है। देश की शक्ति किसान है। सवाल यह है कि आज किसान सड़कों पर क्यों है? वह सैकड़ों किलोमीटर चलकर दिल्ली की तरफ क्यों आ रहा है? नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कानून किसान के हित में है। अगर ये कानून किसान के हित में है तो किसान खुश क्यों नहीं है?

SHARE