रादौर: महिला की मौत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज

0
551
case-registered
case-registered

रादौर:

गांव एमटी करहेडा में एक विवाहिता की कथित रूप से उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति व सास के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बुधवार की दोपहर को मृत महिला का गांव एमटी करहेडा में अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश कुमार निवासी जखवाला, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में खेती बाड़ी करता है। उसके पास 2 लड़के व एक लड़की है। उसने अपनी बेटी शालू की शादी 15 अक्टूबर 2019 को गांव एमटी करहेडा निवासी अजय कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी।

शादी में उसने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद उसकी बेटी की सास सुलोचना व पति अजय कुमार ने दहेज की मांग को लेकर उसे तंग करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वह अपनी बेटी की ससुराल पहुंचा और इस बारे बातचीत की। लेकिन इसके बावजूद उसकी बेटी को तंग करना जारी रहा। 15 मार्च 2021 को उसकी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। 5 जुलाई 2021 को उसके दामाद अजय कुमार ने उसके लड़के के पास फोन करके बताया कि शालु ने जहर खा लिया है। जिसे यमुनानगर के एक निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी बेटी ने उन्हें बताया कि उसकी सास सुलोचना व पति अजय कुमार ने जबरन उसे सल्फास की गोलियां खिलाई है। जिसके बाद उसकी बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर सास सुलोचना व पति अजय कुमार के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। इस बारे थाना जठलाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद लोगों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

SHARE