नई दिल्ली : फर्जी वीजा बनाकर विदेश भेजने वाले रैकेट का भंडाफोड़

0
267
arrest
arrest

पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
आरोपियों से सैंकड़ों नकली पासपोर्ट बरामद

आज समाज डिजिटल
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर अपना विशेष अभियान चलाते हुए राजधानी में दो ऐसे आरोपी पकड़े हैं जो लोगों को फर्जी वीजा लगवाकर रूस-नेपाल भेजते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने नकली वीजा रैकेट मामले में दो वीजा एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संजय अरोड़ा और नंद किशोर प्रसाद के तौर पर की गई है। इनके पास से कई फर्जी रूसी वीजा के अलावा कई नकली विदेशी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से 73 भारतीय पासपोर्ट, 83 फर्जी रूस से संबंधित पासपोर्ट, 15 नकली रूस के वीजा, 10 नेपाली पासपोर्ट,  दूतावास के 3 फर्जी स्टाम्प, नकली वीजा पर चिपकाने वाला 23 स्टिकर के अलावा 79 पेज रूस के वीजा के पन्ने बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले काफी समय से हमें इनपुट मिल रहे थे। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई थी। जिसके बाद  पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
मिली जानकारी के अनुसार गैंग का मुख्य आरोपी नंद किशोर प्रसाद कोलकाता में रहता है। इसने अपनी शिक्षा दिल्ली में पूरी की है। इसके बाद यह राजधानी में ही काम करने लगा। इस दौरान इसने सुल्तान अहमद नाम के एक वीजा एजेंट के साथ काम किया। साल 2017 में सुल्तान अहमद की गिरफ्तारी के बाद इसकी जॉब चली गई, तो वह कोलकाता चला गया। इसके बाद इसने जल्द पैसा कमाने के लालच में उसने यह फर्जीवाड़ा करना शुरू कर दिया।

SHARE