QUAD: दिल्ली से चीन को क्वाड की दो टूक, दी अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की हिदायत

0
198
Quad Foreign Minister Meeting
दिल्ली से चीन को क्वाड देशों की दो टूक, दी अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की हिदायत

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Quad Foreign Minister Meeting): क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (क्वाड) के देशों ने दिल्ली से चीन को दो टूक कहा है कि उसे अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना ही होगा। ऐसा करने पर ही क्वाड उसके लिए खतरा नहीं होगा। क्वाड एक फोरम है जिसमें दुनिया के चार देश-भारत, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया शामिल हैं।

  • क्वाड में शामिल हैं भारत, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया
  • राजधानी दिल्ली में हो रही क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग
  • भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे बैठक की अध्यक्षता

दिल्ली में हो रही क्वाड देशों की बैठक

दरअसल भारत की राजधानी दिल्ली में आज क्वाड की बैठक हो रही है और फोरम के चारों देशों के विदेश मंत्री रायसीना डायलॉग 2023 में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं। उनके अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी बैठक में शामिल हैं। सभी ने अपनी-अपनी बात रखी है।

हम काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमत : जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि क्वाड 2023 में काम कर रहा है, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे पास काफी रणनीतिक स्पष्टता और अच्छी समझ के साथ अच्छी लीडरशिप है। उन्होंने कहा, हम काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप पर सहमत हुए। इसी के साथ भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, हम इंडियन ओशन ड्रीम एसोसिएशन के साथ अधिक निकटता से सहयोग करने पर भी सहमत हुए हैं।

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, हम सामूहिक रूप से क्षेत्र के लिए विभिन्न विकल्पों की पेशकश कर रहे हैं और कई देश क्वाड संग काम करने में रुचि रखते हैं। समुद्री सुरक्षा के मामले में एक-दूसरे की नौसैनिक और सैन्य सुविधाओं तक पहुंच बनाना मुश्किल था, पर अब नजरिया बदल गया है।

हम महत्वपूर्ण चीजों पर काम कर रहे : अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, क्वाड अब प्राकृतिक आपदाओं में मानवीय स्थितियों से निपटने के लिए विश्वभर में देशों की सहायता के मकसद से एक साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा, हम उन चीजों पर काम कर रहे हैं, जो वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। यह एक सैन्य समूह नहीं है। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूसी आक्रामकता के परिणामस्वरूप यूक्रेन में क्या हो रहा है, इस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह केवल यूक्रेन व यूरोप ही नहीं बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है।

भारत के बिना इंडो पैसिफिक का पुनर्निर्धारण असंभव : आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि भारत एक शक्ति है, भारत के बिना इंडो पैसिफिक का कोई पुनर्निर्धारण नहीं हो सकता है। हमने देखा है कि भारतीय एक सभ्यतागत शक्ति है जो इस समय की कुछ चुनौतियों के लिए एक अलग दृष्टिकोण लेकर आता है।

क्वाड कोई सैन्य समूह नहीं : जापान

जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने क्वाड एक सैन्य समूह नहीं है। हम चीन समेत किसी को बाहर करने की कोशिश नहीं करते हैं। जब तक चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों का पालन करता है तब तक यह चीन और क्वाड के बीच परस्पर विरोधी मुद्दा नहीं है।

ये भी पढ़ें :  Lieutenant General Upendra Dwivedi: संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं पर भारत ने चीन को दी चेतावनी

SHARE