पीवाईडीबी चेयरमैन बिंद्रा ने दी टीम को बधाई

0
267

चंडीगढ़। पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि इन प्रतिष्ठित खेलों में 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीता है। यहां से जारी एक बयान में बिंद्रा ने कहा कि यह वह दिन है, जिसका बहुत बेसब्री से इंंतजार किया जा रहा था और अब ओलंपिक में कांस्य पदक हमारे हाथ में है। उन्होंने कहा कि पंजाब खेल के क्षेत्र में अपना पुराना वर्चस्व हासिल कर रहा है और यह सब राज्य के युवाओं में खेल को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के यत्नों स्वरूप संभव हुआ है।

चेयरमैन ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा राज्य के नौजवानों के साथ खड़ी है। राज्य में अत्याधुनिक खेल ढांचा विकसित करने के अलावा बोर्ड की तरफ से खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रौशन करने और नशों से दूर रहने के लिए नौजवानों को 2500 खेल किटों का वितरण भी किया जा रहा है। 

SHARE