Punjabi Seva Sadan : पंजाबी सेवा सदन ने बांटा राशन

0
52
पंजाबी सेवा सदन में राशन वितरित करते हुए पदाधिकारी
पंजाबी सेवा सदन में राशन वितरित करते हुए पदाधिकारी
  • अब पंजाबी सदन परिसर में सिखाई जाएगी टैली

Aaj Samaj (आज समाज),Punjabi Seva Sadan,मनोज वर्मा,कैथल: पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह आज आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान ने की। पंजाबी सेवा सदन के प्रधान ने बताया कि आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन वितरित किया गया। जोकि हर माह दिया जाता है। आज जनवरी माह की राशन सेवा संस्था के वरिष्ठ सदस्य द्वारा उनकी स्वर्गीय माता की पुण्य स्मृति में दी गई।

उन्होंने आगे बताया कि संस्था जहां गरीबों को राशन देने का कार्य कर रही है वहीं परिसर में बने मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर संस्थान में हर तरह के कोर्स मुफ्त करवा समाज सेवा का कार्य भी कर रही है। कंप्यूटर कोर्स संस्था द्वारा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में मुफ्त करवाए जाते हैं। फरवरी माह से टैली सिखाना भी शुरू किया जायेगा। कंप्यूटर सीखने के इच्छुक पंजाबी सेवा सदन में संपर्क कर सकते हैं।

प्रधान ने आगे बताया कि कल्पना चावला शिक्षा सम्मान योजना के तहत 55 बच्चों की शिक्षा, ड्रेस व किताबों का खर्च वहन कर पंजाबी सेवा सदन बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य भी कर रही है। सदन के महासचिव व कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि संस्था जहां हर माह गरीब परिवारों को राशन देने का कार्य कर रही है वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अन्य किस्म की भी सहायता प्रदान कर रही है। मुख्य संरक्षक ने बताया की इसी साल बड़े हाल की खूबसूरती बढाने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू किया जायेगा।

यह भी पढ़ें  : Mission Karmayogi Program : मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत 10 बैचों में 300 सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डी एस यादव

यह भी पढ़ें  : Red Cross Committee : दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल वितरण समारोह आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE