Punjab Farmers Protest: पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच आज

0
141
Punjab Farmers Protest: पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच आज
Punjab Farmers Protest: पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच आज

दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जत्था शंभू बॉर्डर से होगा रवाना
Punjab Farmers Protest (आज समाज) अंबाला: मांगों को लेकर पिछले काफी समय से शंभू व खनौरी बार्डर पर धरने पर बैठे पंजाब के किसान आज फिर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे है। आज दोपहर 12 बजे शंभू बार्डर से 101 किसानों का जत्था हरियाणा के रास्ते दिल्ली रवाना होगा। इससे पहले भी किसान 6 दिसंबर को दिल्ली जाने की कोशिश कर चुके है। लेकिन हरियाणा पुलिस ने बिना मंजूरी के किसानों को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए गैस छोड़ी व आंसू गैग से गोलों को भी छोड़ा गया।

जिस कार्रवाई में आठ किसान घायल हो गए थे। हरियाणा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते किसानों ने दिल्ली जाने का फैसला वापस लेते हुए जत्थे वापस मोर्चे पर बुला लिया था। किसान मजदूर मोर्चा के कोआर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर ने गत दिवस सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि या तो उनसे बातचीत की जाए नहीं तो किसान 8 दिसंबर को फिर से दिल्ली कूच करेंगे। सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हमने 7 दिसंबर को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मीटिंग का न्योता नहीं आया। अब किसानों ने आगे बढ़ने का फैसला किया है।

मीडिया कर्मियों को दूर रहने की सलाह

वहीं पजाब के किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए है। अंबाला के 11गांवों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने मीडिया कर्मियों के लिए लेटर जारी किया। जिसमें उन्हें शंभू बॉर्डर या किसी अन्य स्थान पर भीड़ से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : Rahul Politics: राहुल की गलत ट्रेक राजनीति, राजग में टूट का सपना देखने वाले बिखराव की ओर