Punjab Election 2022 Update पंजाब में भाजपा की सीटें बढ़ीं तो क्या होगा अकाली-भाजपा गठजोड़

0
1505
Punjab Election 2022 Update What will happen if BJP's seats increase in Punjab

Punjab Election 2022 पंजाब में भाजपा की सीटें बढ़ीं तो क्या होगा अकाली-भाजपा गठजोड़

 आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Punjab Election 2022 Update : वर्तमान समय में चल रही राजनीति में यही कयास लगाया जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं। आज हालात यह है कि कई वर्षों से चला आ रहा अकाली-भाजपा गठबंधन टूट चुका है। इस बार भाजपा अपने सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसे में अगर वह डबल डिजिट में सीटें ले आती हैं और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) भी बेहतर प्रदर्शन करती है तो भाजपा पंजाब की राजनीति में किंग मेकर की भूमिका हो सकती है।

एक-दूसरे पर टिप्पणी से बच रहे दोनों दल

चुनाव के बाद गठबंधन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों दल एक-दूसरे खिलाफ टिप्पणी या बयान देने से बच रहे हैं। (Punjab Election 2022 Update) यहां तक कि प्रधानमंत्री ने भी जालंधर दौरे के दौरान शिअद के खिलाफ टिप्पणी नहीं की। अब किसान आंदोलन भी समाप्त हो चुका है। इसलिए समीकरण इस तरह के बनते हैं तो दोनों दलों को आपस में गले मिलने से कोई भी परहेज नहीं होगा। दूसरा ऐसा करने से भाजपा को इसका फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी होगा।

चल रही 2024 की भी तैयारी

कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा पंजाब में 2024 की लड़ाई की तैयारी अभी से कर रही है। इस बार जो नुक्सान होगा, वह भाजपा को 2024 में मजबूत आधार देगा।(Punjab Election 2022 Update) पंजाब विश्वविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर खालिद मोहम्मद कहते हैं कि भाजपा किंग मेकर बनने की कोशिश करेगी। इस संभावना से अभी इनकार नहीं किया जा सकता है, अगर बीजेपी की सीटें दहाई का आंकड़ा पार कर जाती हैं और अकाली दल का प्रदर्शन अच्छा हो जाता है, तो दोनों मिल कर सरकार बना सकते हैं।(Punjab Election 2022 Update) चूंकि कृषि कानून वापस ले लिए हैं। इसलिए अकाली दल को सत्ता में बीजेपी के साथ आने में परहेज भी अब नहीं होगा।

SHARE