जाखड़ का भाजपा में जाना औपचारिक, पहले से पहुंचा रहे थे कांग्रेस का नुकसान: राजा वडिंग

0
429
Punjab Congress State President Amarinder Singh Raja
Punjab Congress State President Amarinder Singh Raja

आज समाज डिजिटल, Chandigarh News : पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि सुनील जाखड़ के भाजपा में जाने का नुकसान कांग्रेस को नहीं होगा। उनका भाजपा ज्वाइन करना मात्र औपचारिकता है। वे पहले से ही उनके लिए काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड का संबंध भी करनाल में पकड़े आतंकियों से जुड़े

हमेशा कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान

वडिंग ने जाखड़ पर कांग्रेस को हर तरह से नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। वडिंग ने ट्वीट में कहा कि यह अप्रत्याशित नहीं है। सुनील जाखड़ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बहुत पहले ही पार्टी के लिए काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने खुले तौर पर राजनीति करते हुए पार्टी को हर तरह से नुकसान पहुंचाया। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस ने जाखड़ को भाजपा में शामिल होने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके जैसे ईमानदार नेता कांग्रेस में सांस नहीं ले सकते।

लोक कांग्रेसी दे रहे बधाई

उल्लेखनीय है कि लोक कांग्रेस, पंजाब में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। इस दौरान अमरिंदर सिंह ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने और कांग्रेस को छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक साल से भी कम समय के भीतर कांग्रेस पार्टी एक गलत फैसले के कारण पंजाब में पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के और नेताओं के पार्टी छोड़ने की संभावना है।

अमरिंदर सिंह का ट्वीट

सही पार्टी में सही आदमी। इखढ में शामिल होने के लिए सुनील जाखड़ को बधाई। आपके जैसे ईमानदार नेता अब कांग्रेस में सांस नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था और सुनील पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष थे, तो सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था और हम दोबारा सरकार बनाने के लिए पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी नेतृत्व का एक गलत निर्णय आत्मघाती साबित हुआ।

ये भी पढ़ें : अब पंजाब के जेल होंगे सुधार घर, अब तक मिल चुके सैकड़ों मोबाइल

SHARE