पंजाब कांगे्रस सेवा दल ने तिरंगा यात्रा निकाली

0
235

देश की एकता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी: कैड़ा
आज समाज डिजिटल, लुधियाना:

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लाल जी देसाई के दिशा निर्देशों के तहत पंजाब कांग्रेस सेवा दल की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन पंजाब प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा की अगुवाई में किया गया। जिसमें पंजाब कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस सेवा दल, यंग ब्रिगेड और कांग्रेस सेवा दल के समूह पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष अपने साथियों समेत इस तिरंगा मार्च मे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए शामिल हुए । यह तिरंगा यात्रा स्थानीय जगराओं पुल से शहीदों की प्रतिमाओं पर नतमस्तक होने के बाद माता रानी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जा कर समाप्त हुई। प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों कुर्बानियां देकर ली आजादी को बरकरार रखना आज हम सभी देश वासियों की जिम्मेदारी बनती है। कैड़ा ने कहा कि आज देश विरोधी कुछ ताकते युवाओं को गुमराह करके देश विरोधी साजिशें रचने में जुटी हुई हैं। जरूरत है कि ऐसी आंतकवाद शक्तियों का मुहं तोड़ जवाब दें और आपसी एकता बना कर रखें। तिरंगा मार्च में नीलम रानी पंजाब महिला प्रधान, डॉक्टर चरनकंवल सिंह महासचिव, जसदेव सिंह धारनी, मास्टर राम लाल, डॉक्टर सुदर्शन सिंह, मास्टर मोहन सिंह, राम सिंह बराड़, भोला सिंह राणा, निर्मलजीत सिंह, राजेश वस्सन, रवि शर्मा, अवतार सिंह दिओल, मनदीप कौर, निर्मल कौर, जसपाल सिंह, राकेश शर्मा, दविंदर साहनी, अजमेर सिंह, जुझार सिंह, मनजीत कौर व प्रमात्मा तिवारी आदि शामिल रहे।

SHARE