Punjab Assembly Elections 2022 Latest Update सीएम चन्नी बोले सत्ता के लालची है केजरीवाल

0
575
Punjab Assembly Elections 2022 Latest Update

Punjab Assembly Elections 2022 Latest Update

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर आड़े हाथों लिया। चन्नी ने इस दौरान कहा कि आखिर केजरीवाल कौन हैं, कहां से आए हैं। वे दिल्ली से आकर पंजाब पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा कि केजरवाल जो वादे पंजाब में कर रहे हैं, पहले उन्हें दिल्ली में पूरा करें।

जितना समय मिला, पंजाब की सेवा करुंगा  (Punjab Assembly Elections 2022 Latest Update) 

इस दौरान चन्नी ने साफ कहा कि मैं खिलाड़ी हूं, कप्तान नहीं। मैं खुद को मुख्यमंत्री की रेस में नहीं मानता। उन्होंने कहा कि उन्हें जितना समय मिला है, वे पंजाब की भलाई के लिए काम करेंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के बारे में चन्नी ने कहा कि सिद्धू उनके बड़े भाई समान हैं। दोनों यहां के लोगों की भलाई के लिए लगे हुए हैं।

केजरीवाल सत्ता के लालची (Punjab Assembly Elections 2022 Latest Update )

वहीं दिल्ली सीएम पर पंजाब मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालची हैं। ‘आप’ वाले यह समझ लें कि पंजाब के लोग किसी बाहरी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर राज करने की इजाजत नहीं देंगे। गंदी राजनीति कर पंजाब की सत्ता हथियाई नहीं जा सकती।

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE