Prof. Ram Bilas Sharma : 7 जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में किया जाएगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का सम्मान समारोह

0
65
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह की जानकारी देते पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह की जानकारी देते पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ।
  • नायब सिंह सैनी के साथ-साथ ओमप्रकाश धनखड़ व सुधा यादव का भी किया जाएगा सम्मान

Aaj Samaj (आज समाज), Prof. Ram Bilas Sharma, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
आगामी 7 जनवरी को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद व हरियाणा भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में क्षेत्र की जनता की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने सोमवार को जारी एक बयान में कहीं।

श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसद बोर्ड की सदस्या व पूर्व सांसद सुधा यादव का भी क्षेत्र की जनता की तरफ से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में प्रातः 11 बजे किए जाने वाले सम्मान समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, राई के विधायक मोहनलाल बुडोली, अटेली के विधायक सीताराम यादव सहित अनेक विधायक तथा गणमान्य लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष रमेश सैनी भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में जलवे को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल गहरे सदमे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे सत्ताकाल में देश को भ्रष्टाचार के दल-दल में धकेलना का काम किया है। कांग्रेस की ना कोई नीति थी ओर ना ही कोई नियत थी। कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में भाई-भतीजा वाद व आमजन को बांटने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें  : National Crime Bureau : आत्म हत्या का मुख्य कारण परिवार से अलगाव : पन्नू

यह भी पढ़ें  : Rural Journalism : एनआईए देश के हर राज्य में चलाएगा रूरल जर्नलिजम विद्यालयः अरुण।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE