करनाल: तीज उत्सव में प्रियांकी गुप्ता बनी तीज क्वीन

0
365
Teej Queen
Teej Queen

प्रवीण वालिया, करनाल:
आज करनाल के होटल डीवेनचर में परिचय मिलन द्वारा तीज उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। परिचय मिलन की चेयरपर्सन आरती गर्ग एवं  अमिता गर्ग ने आज का आयोजन किया। आरती गर्ग ने बताया  हरियाली तीज व्रत हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है। पूरे भारत वर्ष में श्रावण माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को तीज व्रत मनाया जाता है। श्रावण में आने के कारण इस पर्व का महत्व बहुत  अधिक माना जाता है। इस तीज व्रत में मां पार्वती के अवतार तीज माता की उपासना की जाती है। पौराणिक जानकारी के अनुसार मां पार्वती ही श्रावण महीने की तृतीया तिथि को देवी के रूप में (तीज  माता के नाम से) अवतरित हुई थीं। आज का तीज उत्सव में सभी महिलाएं हरियाली तीज को धयान में रखते हुए हरी वेशभूषा में आईं। उनके लिए आज विशेष रूप से नृत्य प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। तीज के मौके पर तीज से सम्बंधित गेम्स का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत नृत्य से हुई। आये हुए सभी मेंबर्स ने तीज के मौके पर खूब गीत गाये और एक दूजे को तीज की बधाई दी। तीज का उत्सव पर सभी महिलाओं ने झूलों के पींगों पर समां ही बांध दिया। सब महिलाओं ने झूला झूलते हुए पारम्परिक गीत गाये। महिलाओं ने एक दूजे को घेवर खिलाकर  मुंह मीठा करवाया। आज के तीज उत्सव में प्रियांकी गुप्ता को उनकी वेशभूषा नृत्य की वजह से तीज क्वीन का ताज दिया गया। आज के इस मौके पर आरती गर्ग,अमिता गर्ग ,भावना कपूर , निशु सिंगला ,राखी, डॉ रेनू, वर्षा गोयल, वीणा गुप्ता ,सपना ,सरिता, शालू गोयल, स्वीटी, निधि ,रेनू सिंगला, नीरू ,राधा बंसल, रेनू कुच्छल, श्वेता , ममता गांधी,मोना बंसल, कामिनी, शांति जैन, रितु मित्तल, मीनू, कृष्णा गुप्ता, माधवी आदि मौजूद थे।   

SHARE