Priyanka Gandhi’s surprise visit to Muzaffarnagar and Meerut, meeting family members killed in protest against CAA: प्रियंका गांधी का मुज्जफरनगर और मेरठ का औचक दौरा, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में मारे गए लोगों परिजनों से की मुलाकात

0
193

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को सीएए के विरोध में मारे गए या घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मेरठ का दौरा किया। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी गंग नहर पटरी होते हुए सुबह करीब 10:45 बजे नगर पहुंच गई। वह सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस पिटाई से घायल हुए मौलाना असद रजा को देखने उनके किदवई नगर स्थित आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी पंकज मलिक और पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ मौलाना असद से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वह हिंसक उपद्रव के दौरान गोली लगने से मारे गए भूरा उर्फ नूर मोहम्मद के घर पहुंचीं। यहां भी प्रियंका गांधी ने मृतक नूरा के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। अपनी मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैंने मौलाना असद हुसैनी से मुलाकात जिन्हें पुलिस ने बेरहमी से मारा था। पुलिस मदरसा के छात्रों को भी हिरासत में ले लिया, जिसमें कई नाबालिग थे। इसमें से कुछ छात्रों को छोड़ा गया है जबकि कुछ अभी भी पुलिस हिरासत में है। मेरठ में परतापुर स्थित साईं कॉलोनी में भूड़बराल आवास पर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने उपद्रव में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने प्रियंका से कहा कि हमें परेशान किया जा रहा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं। उन्होंने परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वाशन दिया। करीब 30 मिनट तक परिवारों से मिलने के बाद भारी धक्कामुक्की के बीच प्रियंका दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वही, इमरान मसूद ने कहा कि प्रशासन का रवैया ठीक नही है। हमें बार- बार मिलने से रोका जा रहा है। मोहम्मद सलाउद्दीन ने प्रियंका गांधी से न्याय दिलाने के लिए कहा।

SHARE