President Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

0
186
President Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आॅर्डर आॅफ द येलो स्टार से सम्मानित करते सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकिप्रसाद संतोखी।

Aaj Samaj (आज समाज), President Murmu, पारामरिबो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रकिप्रसाद संतोखी ने अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आर्डर आफ द येलो स्टार से सम्मानित किया है। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान पाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी है। बता दें कि भारत और सूरीनाम के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत हैं और इसी खुशी में सूरीनाम के राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है।

सम्मान 140 करोड़ भारतवासियों के लिए भी गर्व की बात : मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू ने सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि वह सूरीनाम का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पाकर बेहद खुश हूं। उन्होंने कहा, इस सम्मान से न केवल मुझे, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों को गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय भारतीय-सुरीनामी समुदाय के लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि आपके आतिथ्य और स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मैं भारत में आपके भाई-बहनों की ओर से आपको शुभकामनाएं देती हूं। दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत रिश्तों की नींव हैं।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता को भी लीड किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोमवार को मुलाकात करने के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता को भी लीड किया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार क्षमता से काफी कम है और हमें व्यापार बढ़ाने के लिए साथ काम करने की जरूरत है। अभी फार्मास्यूटिकल्स, आयुर्वेद, कृषि और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और सहयोग की गुंजाइश है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत तकनीकी सहयोग और देश की आवश्यकता अनुसार, सूरीनाम के विकास और निर्माण में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अलावा राष्ट्रपति ने पारामरिबो में कुछ बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें भारत की बनी चॉकलेट्स खिलाईं। राष्ट्रपति ने इंडिपेंडेंस स्क्वायर में कृत्रिम गांव का उद्घाटन भी किया।

सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक : मोदी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की बदौलत ही हमारे रिश्तों में अधिक मजबूती आई है। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कि सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड आॅर्डर आॅफ येलो स्टार से सम्मानित होने के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं राष्ट्रपति जी। सूरीनामी सरकार और उनकी जनता का यह विशेष सम्मान दोनों देशों के बीच स्थाई मित्रता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें : Manipur Crisis Update: मणिपुर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 घायल

यह भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली पुलिस ने यूपी में बृजभूषण के घर गवाहों के बयान दर्ज किए

यह भी पढ़ें : US on Indian Democracy: पीएम मोदी का अमेरिका दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE