Prayer for the first time after nearly 200 years in Notre-Dame on Christmas Eve: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नोट्रे-डेम में करीब 200 साल बाद पहली बार नहीं हुई  प्रार्थना

0
165

पेरिस नोट्रे-डेम में करीब 200 साल बाद पहली बार नहीं हुआ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस के विश्व विख्यात गिरजाघर नोट्रे-डेम में 200 से अधिक साल बाद पहली बार क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर होने वाली प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं होगा। इस गिरजाघर को अप्रैल में आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा था। फ्रेंच कैथोलिक्स भारी मन से नोट्रे-डेम के बजाय नजदीक के गिरजाघर सेंट-जर्मेन आईऑक्सेरोइस में एकत्रित हुए। अपने परिवार के साथ 700 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद यहां पहुंची 16 वर्षीय जूनिएट ने कहा, ”पहले जैसी बात नहीं है, लेकिन फिर भी क्रिसमस मास (का महत्व) तो है। इस बीच, नोट्रे-डेम की मरम्मत का काम चल रहा है। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल नोट्रे-डेम सीन नदी के किनारे पर स्थित है और इसमें आग लगने से इसका गोथिक शिखर, छत और कई कीमती कलाकृतियां जलकर खाक हो गई थीं जिसे देखने हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

SHARE