Port Blair: Chinese vessel infiltrates into Indian waters, increased vigilance: पोर्ट ब्लेयर: चीनी पोत की भारतीय जलसीमा में घुसपैठ, बढ़ाई गई सतर्कता

0
202

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना अपनी जलसीमा में प्रवेश किए चीनी पोत को बाहर खदेड़ा। दरअसल अंडमान-निकोबार के समीप चीन का पोत भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसा हुआ था जिसे भारतीय नौसेना ने बाहर खदेड़ दिया। संदिग्ध चीनी जहाज शी यान 1 एक अनुसंधान पोत था जिसकी खोज भारतीय निगरानी विमान पी8आई ने किया। यह जलपोत पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय जल क्षेत्र में कथित रूप से अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। बता दें कि चीन आक्रामक रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चीनी पोत के भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम देने का पता लगा तुरंत ही भारतीय नौसेना सक्रीय हुई और एक युद्धपोत नौसेना ने चीनी पोत की निगरानी के लिए भेजा। भारतीय कानून के अनुसार कोई भी विदेशी जहाज भारतीय जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोध या अन्वेषण गतिविधि को अंजाम नहीं दे सकता। इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने पूरा संयम बरतते हुए चीनी अनुसंधान पोत को भारतीय जल क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा। भारतीय नौसेना का आदेश पाते ही चीनी जलपोत भारत के जलक्षेत्र से बाहर भाग गया।

SHARE