Ram Vilas Paswan’s son takes over as Gaddi, president of Lok Janshakti Party: राम विलास पासवान के बेटे ने संभाली गद्दी, बने लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष

0
623

नई दिल्ली। राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने अपने पिता की गद्दी संभाल ली है। चिराग पासवान अब लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैंं। जमुई से सांसद और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। अब तक उनके पिता राम विलास यह पद संभाल रहे थे। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले रामविलास पासवान ने चिराग को लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके पांच साल बाद उनके हाथों में पार्टी की कमान सौंप दी गई है। इस साल लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में चिराग ने भी अहम भूमिका रही थी। चिराग को कमान सौंपने के संकेत दिल्ली में रामविलास ने देते हुए कहा था कि हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी अब अपना काम संभाले। फिल्म जगत में नाकाम होने के बाद चिराग ने राजनीति का रुख किया था। 2013 में चिराग पासवान फिल्मी दुनिया छोड़ कर राजनीति में सक्रिय हुए थे।

  • TAGS
  • [post_tags]