ये दिग्गज भी कोरोना की चपेट में, आप बरतें सावधानी Political Leaders Corona Test Positive List

0
581
Political Leaders Corona Test Positive List

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Political Leaders Corona Test Positive List  कोरोना का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की अवहेलना करने वाला हर व्यक्ति इसकी चपेट में आने को तैयार है। अवहेलना करने के बाद इसके चंगुल में फंसने वालों में नेता, अभिनेता और कोई भी बड़ा नाम अछूता नहीं है। यदि हम स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो पता लगेगा कि 24 घंटों में 1.94 लाख से ज्यादा नए केस आए। इससे संक्रमण की दर भी बढ़कर 11.05 प्रतिशत हो गई।

आंकड़े पहली बार नौ लाख के पार Political Leaders Corona Test Positive List

कोविड-19 की थर्ड वेव के दौरान पहली बार ऐसा हुआ, जब देश में सक्रिय मामले 9 लाख पार पहंच गए हैं। यहां यह बात दिलचस्प है कि अमेरिका के बाद भारत ही इसकी चपेट में है। एक हफ्ते से भारत में हर दिन एक लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं। वहीं, अमेरिका में हर रोज 6 से 7 लाख लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इस कोरोना दौर ने कईबड़ी राजनीतिक हस्तियों को भी अपनी चपेट में लिया है। इस लहर में पिछले 10 दिन की बात की जाए तो देश में 39 बड़े नेता कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसकी चपेट में अब तक हमारे तीन मुख्यमंत्री, तीन उपमुख्यमंत्री, पांच केंद्रीय मंत्री और कई राज्यसभा सदस्यों के अलावा कई नामी-गिरानी नाम भी शामिल हैं।(Political Leaders Corona Test Positive List)

ये मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आए चपेट में Political Leaders Corona Test Positive List

दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा।
रेणु देवी, डिप्टी सीएम, बिहार।
नीतीश कुमार, बिहार।
अरविंद केजरीवाल, दिल्ली।
बसवराज, कर्नाटक।
मनोगर अजगांवकर, डिप्टी सीएम, गोवा।

कई केंद्रीय मंत्री चपेट में Political Leaders Corona Test Positive List

अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री।
अश्वनी चौबे, केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री।
महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री।
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री।
भारती पवार, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री।
नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री।
भाजपा के ये दिग्गज नेता संक्रमित
जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष।
पंकजा मुंडे, भाजपा नेता।
वरुण गांधी, सांसद।
मनोज तिवारी, सांसद।
खुशबू सुंदर, दक्षिण की अभिनेत्री और भाजपा नेता।
राधा मोहन सिंह, प्रभारी यूपी भाजपा।

कांग्रेसी नेता

दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस राज्यसभा सदस्य।
रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता, कांग्रेस।

महाराष्ट्र के दिग्गज Political Leaders Corona Test Positive List

यशोमति ठाकुर, महिला बाल कल्याण मंत्री, महाराष्ट्र।
सुप्रिया सुले, एनसीपी सांसद।
राजन विचारे, शिवसेना सांसद, ठाणे।
अरविंद सांवत, शिवसेना सांसद, साउथ मुंबई।
बालासाहब थोराट, राजस्व मंत्री, महाराष्ट्र।
वर्षा गायकवाड, शिक्षा मंत्री, महाराष्ट्र।
एकनाथ शिंदे, नगर विकास मंत्री, महाराष्ट्र।

बिहार मंत्री और नेता Political Leaders Corona Test Positive List 

सुनील कुमार, कैबिनेट मंत्री, बिहार।
जीतनराम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार।
अशोक चौधरी, कैबिनेट मंत्री, बिहार।
राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेडीयू।

पश्चिम बंगाल

बाबुल सुप्रियो, पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी नेता।
कुणाल घोष, टीएमसी प्रवक्ता।
डेरेक ओ ब्रायन, टीएमसी नेता।

पंजाब, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़

राणा गुरजीत सिंह, मंत्री पंजाब।
टीएस देव सिंह, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़।
गोविंद सिंह राजपूत, राजस्व एवं परिवहन मंत्री, मध्य प्रदेश।

समाजवादी पार्टी

डिंपल यादव।

SHARE