MP Mohammad Faizal: लक्षद्वीप से एनसीपी सांसद की सदस्यता बहाल, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

0
244
MP Mohammad Faizal
एनसीपी सांसद मोहम्मद फैजल

आज समाज डिजिटल, MP Mohammad Faizal: लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के लक्षद्वीप से सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता आज बहाल कर दी। सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी गई। दूसरी तरफ आज ही फैजल की संसद सदस्यता की बहाल को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

हत्या के प्रयास के मामले में हुई थी फैजल सहित 4 को सजा

दरअसल, केरल हाई कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में मोहम्मद फैजल की सजा पर रोक लगाई थी। बता दें कि लक्षद्वीप की एक अदालत ने 11 जनवरी को हत्या के प्रयास के मामले में फैजल समेत चार लोगों को सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया था।

लक्षद्वीप की एक अदालत ने रद की थी सरदस्यता

लक्षद्वीप की एक अदालत ने मोहम्मद फैजल की सदस्यता रद की थी। 13 जनवरी को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने केरल हाई कोर्ट में इसे चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने हालांकि उनकी सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक लगा दी थी।

18 जनवरी को चुनाव आयोग ने लक्षद्वीप संसदीय सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया था। हालांकि 30 जनवरी को आयोग ने घोषणा की थी कि वह लक्षद्वीप संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव पर रोक लगा रहा है, क्योंकि केरल हाई कोर्ट ने फैजल पर लगाई गई सजा पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा का चुनाव ऐलान, जानिए कब होंगे इलेक्शन और कब आएंगे नतीजे

SHARE