PM’s call for freedom from plastic from Krishna city of Mathura: कृष्ण नगरी मथुरा से पीएम का प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान

0
237

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को यूपी में कृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लॉन्च किया। इसके साथ ही 1059 करोड़ की प्रदेशभर की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और गो अनुसंधान केंद्र में आयोजित पशुधन आरोग्य मेले में राष्ट्रीय पशुरोग निवारण, देशव्यापी कृत्रिम गभार्धान और स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पशुओं की खुरपका मुंहपका और ब्रसलोसिस बीमारी के राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान को शुरू किया। साथ ही पॉलिथीन खाकर बीमार हुए पशुओं के आॅपरेशन की नवीन तकनीक को पीएम लाइव देखेंगे। विवि के खेल मैदान में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में पीएम स्वच्छता और पर्यावरण कार्यक्रम को लेकर जनता का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि ने हमेशा से ही पूरे विश्व को, पूरी मानवता को, जीवन को प्रेरित किया है। आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए, रोल मॉडल ढूंढ रहा है। लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है, जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है

एफएमवी (फूड एंड माउथ डिजीज) यूपी की भाषा में मुंह पका कहते हैं इसके लिए 51 करोड़ पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा। कानों में टैग लगाया जाएगा। पशुओं को स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि हमारा पशु धन स्वस्थ रहे। इससे हमारे बच्चों को अच्छा दूध मिलेगा। र्स्टाट अप ग्रांट चैलेंज की शुरूआत हो रही है। आईआईटी के छात्रों और अन्य सभी योग्य युवाओं का आह्वान करता हूं कि इस अभियान के साथ जुड़ें। देश की समस्याओं का हल देश की मिट्टी से ही निकलेगा। देश के युवाओं को विश्वास दिलाता हूं उनकी उपायो पर गंभीरता से लिया जाएगा। ब्रज में टूरिज्म की अपार संंभावनाएं हैं। आज मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन में सुंदरीकरण के अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। योगी सरकार इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले टूरिज्म की ग्लोबल रैंकिंग आई है। भारत इस रैंकिंग में 34 वें नंबर पर पहुंच गया है। 11 सितंबर के दिन स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर भाषण दिया था। अपने संबोधन में विश्व शांति के लिए उन्होंने भारत का दर्शन सामने रखा। लेकिन इसी नाइन इलेवन के दिन अमेरिका में भयानक आतंकी हमला किया गया जिससे विश्व दहल गया था। इस आतंक की जड़ें अपने पड़ोस में पनप रहीं हैं। आतंकवाद एक वैश्विक समस्या बन गई है। आतंक से कैसे निपटे यह हमने पहले दिखाया है और आगे भी दिखाएंगे। आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गई है। समस्या चाहे आतंकवाद की हो, पर्यावरण की हो हम एकजुट होकर हर समस्या का समाधान करेंगे।

SHARE