Goa Breaking,  (आज समाज), : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में भगवान श्रीराम की जिस प्रतिमा का अनावरण किया है वह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है। वहीं इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि इसे कांस्य (Bronze) की धातु से तैयार किया गया है, जिसका अनावरण श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में किया गया है।

चेहरे पर सौम्यता व दिव्यता का भाव

बता दें कि भगवान श्रीराम की इस प्रतिमा का स्वरूप अयोध्या की मूर्ति से काफी मिलता-जुलता है। इसमें भगवान राम के हाथ में धनुष-बाण और चेहरे पर सौम्यता व दिव्यता का भाव दिखता है। भगवान राम की यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है। कांसे की बनी इस प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी एस सुतार ने बनाई है। इसी दौरान उन्होंने रामायण थीम पार्क गार्डन का भी उद्घाटन किया, एक विशेष डाक टिकट और स्‍मृति सिक्का जारी किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

मठ के 550वें वर्ष के उत्सव ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ में शामिल हुए पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी शुक्रवार को गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उत्सव ‘सार्ध पंचशतामनोत्सव’ में शामिल हुए। तत्पश्चात वर्षगांठ समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक अवसर है। बीते 550 वर्षों में इस संस्था ने समय के कितने ही चक्रवात झेले. युग बदला, दौर बदला, देश और समाज में कई परिवर्तन हुए लेकिन बदलते युगों और चुनौतियों के बीच भी इस मठ ने अपनी दिशा नहीं खोई. यह मठ लोगों को दिशा देने वाला केंद्र बनकर उभरा है।

गोवा में पर्यटन की दृष्टि से यह बहुत बड़ा योगदान

वहीँ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि श्री संस्थान गोकर्ण परतागली मठ के 550 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कैनाकोना में भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया, जो एक ऐतिहासिक पल है। गोवा के लोगों की तफर से मैं पीएम मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, ऐसे ही गोवा में पर्यटन की दृष्टि से यह बहुत बड़ा योगदान है मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि इतनी बड़ी प्रतिमा कहीं भी नहीं है।

ये भी पढ़ें:  Hongkong Fire Update : आगजनी की घटना में मृतकों का आंकड़ा 128 पर पहुंचा, सर्च अभियान जारी